मऊ सलाहाबाद सरसेना मार्ग की खस्ता हालत से लोग हुए परेशान

मऊ सलाहाबाद सरसेना मार्ग की हालत बद से बदतर और गड्ढे में तब्दील हो गई है जिसको जिला अधिकारी मऊ ने विगत दो हफ्ता पूर्व जल्द से जल्द काम न होने पर ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था जिसको लेकर ठेकेदार ने काम तो शुरू किया लेकिन फिर काम ठेकेदार द्वारा बंद कर दिया गया जिला अधिकारी के आदेश की ठेकेदार द्वारा अवहेलना की जा रही है। 

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लगभग 5 वर्षों से खराब है गाड़ी से तो चलना दूर पैदल चलना भी मुश्किल है रोड गड्ढे में तब्दील हो गया है आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं सबसे बड़ी समस्या तो बरसात में होती है जहां सड़क पर गड्ढे बने होने के बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  यह सड़क जनपद मुख्यालय को जोड़ता है रोड खराब होने के चलते मरीजों को भी काफी समस्या होती है  जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए मात्र 10 किलोमीटर की दूरी घंटों में तय किया जाता है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post