उत्कर्ष वेलफेयर फाउंडेशन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के तत्वावधान मे पर्यावरण संरक्षण पहल के उद्देश्य से अपनी महत्वाकांक्षी हरित पहल की घोषणा करते हुए संकल्प एक लाख वृक्षों का" के थीम के तहत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में 1 लाख (1,00,000) पेड़ लगाने का संकल्प लिया है जिसमे 10 हज़ार वृक्ष उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में तथा 90 हज़ार वृक्ष उत्तराखण्ड के अलमोरा जिले मे लगाए जाएंगे।
यह पहल, स्थानीय समुदायों और सरकारी निकायों के सहयोग से जलवायु परिवर्तन में सुधार करने, पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। पर्यावरणीय चुनौतियों को कम करने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, UWF सतत विकास कार्यक्रमों के तहत इस प्रकार के पहलों के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर UWF ने करखियांव गांव, पिंडरा, में 1,000 पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी रहे। इनके साथ दीपंकर आर्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंडरा, वाराणसी एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर संतोष की भी उपस्थिति रही। इस मौके पर गोविंद सिंह, एमडी और सीईओ, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड सहित पूरी टीम के सदस्यों व गाँव की महिलाओ ने वृक्षारोपण किया।

