मंडुवाडीह क्षेत्र में विगत 4 अप्रैल को सुबह 2 स्थानों पर महिलाओं से चेन छिनैती के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चेन व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।\मंडुवाडीह थाने पर ए सी पी रोहनिया विदुष सक्सेना ने बताया कि विगत 4 अप्रैल 2023 को लहरतारा के गीता देवी व हसनपुर में दुर्गावती सिंह की बाइक सवार 2 लुटेरे चेन छीन कर फरार हो गए थे ।
ए सी पी रोहनिया ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर थानाप्रभारी विमल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शुभेन्दु दीक्षित,उपनिरीक्षक विजय प्रकाश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनायी तभी इलेक्ट्रॉनिक व धरातलीय सूचना के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी लूट की चेन बेचने के फिराक में महिला महाविद्यालय बरेका के पास खड़ा है इस पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मंडुवाडीह क्षेत्र से लूटी हुई एक चेन व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साथी बाबू उर्फ बबुआ ने मुझे अपने साथ मिलाकर उक्त दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। मैं बाबू के महंगे कपड़े व शान ओ शौकत से प्रभावित होकर इस घटना में उसके साथ शामिल हुआ। पुलिस आरोपी को जेल भेज कर दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
