विवेक मिश्र सीतापुर, हरदोई निवासी आज पुनः वाराणसी पुलिस के बुलावे पर ऑटो चालक की तस्दीक करने काशी पहुँचे। बता दे कि 12 जून को विवेक मिश्रा का परिवार बाबा का दर्शन पूजन कर सुबह की ट्रैन से वापस घर जा रहे थे कि उनके आराध्य लड्डू गोपाल जी ऑटो में गोदौलिया ऑटो स्टैंड पर छूट गए। काफ़ी खोजबीन के बाद भी लड्डू गोपाल जी नहीं मिले तो लक्सा थाने में तहरीर दिया।
उस समय G-20 का हवाला देकर उनके प्रार्थना पत्र को रख लिया गया।आज पुनः वाराणसी पुलिस के बुलावे पर आराध्य को पाने की आस में विवेक मिश्रा आये। कमांड कंट्रोल में CCTV कैमरे के फूटेज से जिस ऑटो चालक को दिखाया गया वो नहीं था।पीड़ित व्यक्ति के अनुसार ये वो ऑटो चालक नहीं है। पूछने पर विवेक ने बताया कि अब वाराणसी पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। अब कोई उम्मीद नहीं है कि हमारे आराध्य मिल पाएंगे।पुलिस का कहना है कि इससे ज्यादा हमारे पास और कुछ ढूढ़ने को नहीं रह जाता है।
