सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भांडा फोड: मऊ जनपद

एक मकान से 3 महिलाएं और 2 पुरुष को पुलिस ने लिया हिरासत में 

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के भीटी इलाके के हनुमान नगर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । पुलिस ने बाहर से दरवाजे बंद कर अंदर चल रहे सेक्स रैकेट को बड़ी मुश्किल से दरवाजा तोड़कर उसमें से महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में बाहर निकाला और गिरफ्तार किया पुलिस ने सभी को कोतवाली लाकर आगे की पूछताछ कर रही है । 

बताते चलें कि कोतवाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर बीती इलाके के हनुमान नगर स्थित एक मकान से पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 3 महिलाएं और 2 पुरुष को हिरासत में लिया है । मऊ जिले में सेक्स रैकेट पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है । वहीं पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं । जिसे कोतवाली में जप्त किया गया है । पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ में जुटी हुई है । बताया जाता है कि हनुमान नगर के इस मकान में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था जिसकी सूचना आज पुलिस को भी लग गई । पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन महिलाएं और दो पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया । 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post