ओडिशा बालासोर जिले मे दर्दनाक रेल हादसे मे मृत लोगो के लिए सपा ने मृत आत्मा की शांति के लिए कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित किया समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे लहुरावीर स्थित आजाद पार्क मे दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया गया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने श्रधांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि यह रेल दुर्घटना नही बल्कि सबसे बड़ी त्रासदी है।केंद्र सरकार को भयंकर रेल दुर्घटना मे मृतक के परिजनो को पचास लाख एवं गंभीर रूप से घायलो को पच्चीस लाख एवं मृतक के परिजनो को सरकारी नौकरी की तत्काल प्रधानमंत्री को घोषणा करनी चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से पूजा यादव, राजू यादव, हैदर गुड्डू, दीपचंद गुप्ता, शमीम अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
Tags
Trending
