बनारस में गंगा का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है जिस तरह से बनारस में प्रचंड गर्मी ने अपना विकराल रूप ले लिया है ऐसे में बात की जाए तो मनुष्य ही नहीं अब नदियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है बनारस में गंगा नदी में धीरे-धीरे पानी चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया है अगर इसी तरह घटता रहा पानी तो आने वाले समय में लोगों को पानी पीने के लिए भी नहीं मिलेगा
जब इस संदर्भ में नाविक समाज अध्यक्ष शंभू से बात की गई तो नाविक समाज का भी कहना है कि जिस तरह से गंगा में जल घटाव हो रहा है हम लोगों के रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है जहां पर इस समय अधिक से अधिक पर्यटक और सैलानी आते थे अब वह नहीं आ रहे हैं अगर इसी तरह गंगा का जल स्तर घटता रहा तो हम लोगों की रोजी-रोटी ही नहीं मानव पर भी असर पड़ेगा नाविक समाज के अध्यक्ष ने कहा कि हम जिला प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि गंगा में पानी छोड़ने की कृपा करें ताकि गंगा का जलस्तर बढ़ने लगे।
