विश्वासिद्ध आध्यात्मिक संत जगदगुरु साई मां श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा का 70 वां जन्मोत्सव समारोह हरिश्चंद्र घाट स्थित शक्तिधाम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता एवं डेविड ने बताया कि सर्वप्रथम आश्रम के स्वामी परमेश्वरानंद महाराज एवं महंत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतदास की उपस्थिति में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी के वेंकटरमण घनपाठी के आचार्यत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा साईं मां श्री लक्ष्मीदेवी मिश्रा के दीर्घायु के लिए वैदिक यज्ञ, पादुका पूजन, आरती का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात ब्राह्मण भंडारा, बटुक भंडारा तथा समस्त काशीवासियों के लिए भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओ मे साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती नावड ने किया। जन्मोत्सव समारोह में आश्रम के ट्रस्टी अभिनव पाण्डेय, आध्या अखंड सम्राट आनंद, डॉ वी आर मिश्रा, राजेश अग्रवाल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Tags
Trending