श्रावण मास में गुरुवार को श्री देव गुरु बृहस्पति भगवान का तीरंगा श्रृंगार हुआ। जिसमें बाबा की दिव्य झांकी का आयोजन किया गया। देवगुरू बृहस्पति भगवान का पंचामृत स्नान 11 ब्राहमण ने वैदिक मंत्रो द्वारा किया गया। पूरे मन्दिर प्रांगण को तिरंगा माला फूल एवं तिरंगे लाईट से सजाया गया। स्वर्ण मुखौटा व छत्र चांदी के अष्टधातु के साथ बाबा को पालना पर विराजमान किया गया।
मंगला आरती अजय गिरी द्वारा सम्पन्न कराया गया। अभिषेक गिरी और अभय गिरी द्वारा भोर आरती रूद्राभिशेक के साथ सम्पन्न किया गया जिसमें गिरी परिवार द्वारा भोग प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद कलाकारो द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तो ने बाबा का दर्शन पूजन किया और जीवन मंगल की कामना की।
Tags
Trending