उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के लगभग 2700 अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसमें एडीजी और आईजी लेवल के अधिकारी भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई और साथ ही आगामी त्योहार को लेकर भी चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश में अगले महीने से दोबारा महिला सशक्तिकरण अभियान चलेगा। जिसे लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि हर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़ी तैयारी की जाए।
सभी जिलों के हर एक थाने, सर्किल और जोन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निगरानी की जाए। अगर किसी भी थाने में प्रभारी या फिर किसी की गलती पाई गई तो उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस बैठक में यह भी तय हुआ कि महिला सशक्तिकरण अभियान को और बेहतर तरीके से चलाने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 'शक्ति दीदी' अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसका आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।
Tags
Trending