नगवां क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे कटान से लोगों में दहशत का माहौल

नगवां क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे लोगों में इन दिनों दहशत का माहौल है। इस क्षेत्र में गंगा में आए बाढ़ के कारण पहले से ही लगभग आधा दर्जन घरों में दरार पड़ चुकी थी इस बार आए बाढ़ के कारण वह सभी घर गंगा में बह गए हैं जिसके साथ ही गंगा के पानी से हो रहे कटान के कारण इस कॉलोनी में आने-जाने के लिए बनाए गए मार्ग भी धीरे-धीरे दरकने लगे हैं। कुछ घरों के अवशेष अभी भी बहे हुए घरों के गवाही दे रहे हैं। वही गंगा किनारे बने कुछ घर गिरने के कगार पर है। स्थानीय नागरिक आलोक ने बताया कि समस्या यह है की गंगा नदी के किनारे गंगोत्री विहार कॉलोनी बसा हुआ है यहां पर लगभग 5 से 6000 लोग रहते हैं हम पिछले 20 वर्षों से इस कॉलोनी में रह रहे हैं। यह शहरी क्षेत्र में आता है। 


यहां पर लगातार गंगा नदी के किनारे कटान होता जा रहा है।   मंदिर मे पेड़ पौधे थे सारे कटान के जद में आ गए। लगातार यह कटान बढ़ता जा रहा है। दरअसल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की डाली गई पाइप से लीकेज के कारण जमीन धंसने लगी था। इस बार के बाद में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पाइप जो डाला गया था वह भी गंगा में समाहित हो गया है। नगवां स्थित गंगोत्री बिहार कॉलोनी के गंगा किनारे बने आधा दर्जन से अधिक घर अब तक गंगा में समाहित हो चुके हैं। घाट किनारे बने अधिकांश घरों के कमरे और दीवारें जमीन धंसने के कारण फट गईं हैं। इन घरों में रहने वाले लोग दरार और कमरे को धंसते देख काफी दहशत में हैं। आलोक कुमार ने कहा कि इसकी शिकायत हमने सीएम पोर्टल पर भी किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post