एशियन गेम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया। एशियन गेम में भारत ने अपने पदकों की सेंचुरी पूरी कर ली है। भारत अभी पदक तालिका पर चौथे स्थान पर है। भारत के कुल पदकों की संख्या 101 है जिसमें से 26 स्वर्ण पदक, 35 रजत पदक, और 40 कांस्य पदक है।
भारत के ऊपर तीसरे पायदान पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया, दूसरे पायदान पर जापान और पहले पायदान पर चीन है। भारत के लिए 100वा पदक भारतीय महिला टीम कबड्डी ने चीनी ताइपे को 26-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम किया । भारत का यह एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है इसके पहले 2014 में 57 पदक, 2018 में 70 पदक जीते थे।