संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ द्वारा विदुषी पदमविभूषण गिरिजा देवी की स्मृति में अस्सी घाट सुबह बनारस मंच पर नृत्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे संकृति मंत्रालय के कई अधिकारी और कर्मचारि शामिल हुए।
इस दौरान युगल कथक नृत्य लखनऊ घराने के डॉक्टर मनीषा मिश्र और अनुज मिश्रा ने प्रस्तुत किया वही एकल नृत्य विद्या लाल ने प्रस्तुत किया। वही बनारस घराने की पदमश्री नलिनी अस्थाना और कमलिनी अस्थाना ने समा बांधा।
Tags
Trending