जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार की शाम संकट मोचन मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संकटमोचन हनुमान और राम दरबार मे दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद मंदिर के तरफ से उन्हें माला और प्रसाद भेंट किया गया।
मनोज सिन्हा लगभग 15 मिनट मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद महमूरगंज स्थित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए। मनोज सिन्हा के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे।
Tags
Trending