नागपुर से बनकर तैयार हुई 1008 किलो की धूप वाराणसी से होकर पहुंचेगी अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस मौके को खास बनाने के लिए देश-विदेश से अयोध्या के लिए उपहार भेजे गए थे। इसी क्रम में नागपुर से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में 1008 किलो का विशाल धूप भेजा जा रहा है। इस विशाल धूप को 3 महीने में बनाया गया है।  

सनातन रक्षक सेवा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री ने नागपुर से इस धूप को रथ के माध्यम से भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया है। यह अगरबत्ती 14 फरवरी को रोहनिया स्थित महावीर वाटिका में यह रथ पहुंच रहा है। इस दौरान वहां पर विशेष गंगा आरती की जाएगी। 15 तारीख को यह धूप अयोध्या पहुंचेगी। धूप पहुंचने के साथ ही वहां पर कलश यात्रा निकाली जाएगी अखंड रामचरितमानस सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह धूप 6 माह तक जलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अमित सिंह राष्ट्रीय मंत्री, आकाश सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री युवा मोर्चा, सुधांसु जासवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष,इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post