कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने काशी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बनाया सफल, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा का आज 35वां दिन रहा। राहुल आज वाराणसी मे रहे। और काशी में 12 किलोमीटर की यात्रा की जिसमें  काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित किया। 

वाराणसी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा गोलगड़ा से चल कर विशेश्वरगंज मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंची जहां विधिवत पूजन अर्चन के बाद भारी भीड़ के साथ गोदौलिया चौराहे पहुंचे जहां सभा हुयी। सभा में राहुल गाँधी ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए मीडिया व भा, ज,पा,की जम कर खिंचाई की उन्होंने मीडिया को अडानी अंबानी व मोदी के आदमी बताया इस यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी प्रशासन के लोग भारी पुलिस बल के साथ यात्रा सफल बनाने में लगे थे सभा के बाद यात्रा ने आगे की ओर प्रस्थान किया खुली गाड़ी में राहुल गाँधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बता दे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार की दोपहर गोदौलिया चौराहा पहुंची। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का मीडिया सच नहीं दिखाएगा। देश में नफरत और डर का माहौल है। देश को एक साथ लाना ही सच्ची भक्ति है। 

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी। यहां तक कि भाजपा और आरएसएस के लोग भी यात्रा में आए। जैसे ही हमारे पास आए, उन्होंने हमसे अच्छे से बात की। यह देश तभी मजबूत होता है, जब हम साथ मिलकर काम करते हैं। देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में नफरत और डर का माहौल है। राहुल ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए मीडिया पर सवाल खड़े किए। मीडिया को अडानी, अंबानी व मोदी का आदमी बताया। कहा नोटबंदी व जीएसटी की कमियों को कभी कोई नहीं दिखाएगा। 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसानों व मजदूरों से मिलकर अपनी पीड़ा बताई थी। देश में अरबपति और गरीब समान टैक्स देते हैं। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा गया। इसके बाद राहुल गाँधी का काफिला गिरिजाघर होते हुए मंडुवाडीह की तरफ रवाना हो गया। इस दौरान सीनियर लीडर जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post