वाराणसी। मुहल्ला ककरमत्ता दक्षिणी में पुरे मुहल्ले में पिछले कई महीनो से सीवर युक्त पेयजल की सप्लाई घरो में हो रही है। जिसको लेकर आज स्थानिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
घरों में हो रहे सीवर युक्त सप्लाई को लेकर लोगों में काफी रोष व्याप्त है। वहीं लोगों का कहना है कि इस बात की शिकायत कई बार हम लोगों नगर निगम में कर चुके हैं। परंतु समस्या का निराकरण नहीं निकल पाया है। गंदे पानी का घरों में सप्लाई के कारण इसके सेवन से सैकड़ो क्षेत्रवासी बीमारियों से पीड़ित है।
स्थानीय नागरिक वकील अहमद ने बताया कि इस समस्या की सूचना मैने जे.ई. को भी दिया। उन्होने जल कल के कर्मचारियो को भेज कर कुछ स्थानो पर सीवर सफाई भी करवाया, किन्तु दुषित पेयजल आपूर्ति अभी भी हो रही है। जिसके आम जनमानस में काफी आक्रोश है।