फागुन महोत्सव के तहत श्री श्याम मंडल की ओर से निकली श्री श्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा

श्रीश्याम मंडल की ओर से फागुन महोत्सव पर लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर में रंग- बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई और मंदिर परिसर को सजाया गया। रात्रि में जागरण हुआ और निशान पूजन किया गया। प्रभु की आरती संजय पुजारी ने उत्तारी, दोपहर में संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज मंत्री अजय खेमका प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा का शुभारंभ किया । 

तत्पश्चात संदीप दुबे व आयुष मुरारका के संयोजक में श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गिरजाघर, गोदौलिया, बांस फाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया होते हुए शाम को कैट स्टेशन पहुंची। यात्रा में बैंडबाजों पर श्याम नाम धुन बज रही थी।सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और बच्चे श्याम निशान लिए गाते चल रहे थे। गाड़ी पर श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी सजाई गई थी। 

मारवाड़ी समाज के प्रदीप तुलस्यान मंत्री मनोज जाजोदिया द्वारा प्रभु की आरती उतारी गयी। भक्तो को शरबत पिलाया गया ।और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कैंट स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस से यात्रा जयपुर गयी। वहां विश्राम कर 17 मार्च को निशान ध्वजा लेकर पैदल खाटू धाम जाएंगे, जहां प्रभु के चरणों में निशान अर्पण करेंगे। संयोजन में संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, संदीप शर्मा आदि लोग साथ में चल रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post