अतिक्रमणकरियो के खिलाफ चला अभियान, गोदौलिया से दशाश्वमेध तक अतिक्रमण हटाते हुए काटे गए चालान

नगर में बढ़ते अतिक्रमण से चलना दुभर हो गया है। इन्ही सब को देखते हुए नगर निगम कर्मियों एव पुलिस कर्मियों ने कमर कस ली है। 

नगर निगम के जोनल अधिकारी एवं ए.सी.पी. दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने नगर निगम कर्मी व भारी पुलिस बल के साथ गोदौलिया से दशाश्वमेध तक अतिक्रमणकारियो को अभियान चला कर खदेड़ा गया। 

कई के चालान भी कांटे गए आगे लोगो को समझा बुझा कर छोड़ा भी गया। ए.सी.पी.प्रज्ञा पाठक ने बताया की यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी अतिक्रमण करके दुकानें लगा रहे है वह अपने अपने दायरे में रहे अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post