सपा ने प्रत्याशियों की जारी की एक और लिस्ट, कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं उतरेंगे चुनाव मैदान में

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव नहीं उतर रहे हैं, बल्कि तेज प्रताप यादव को टिकट दिया गया है। 

जबकि बलिया सीट से सनातन पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा है। इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी के किरावली में जनसभा की। इस दौरान मुख्तार का नाम लिए बिना सीएम ने कहा- आज कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि अब वोट तो मिलने से रहा। 5 साल की छुट्‌टी मिल जाएगी। फिर जाकर 5 साल तक कब्र पर फातिहा पढ़ना। वहीं, अयोध्या की गोसाइगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह ने सोमवार को भाजपा जॉइन कर ली। सरिता सिंह अपने ससुर भगवान बक्श सिंह के साथ लखनऊ में भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनको भाजपा में शामिल करायाo।

Post a Comment

Previous Post Next Post