विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

मछरहट्टा भीटी (रामनगर) में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अलीनगर (चंदौली) निवासी वीरेंद्र की पुत्री प्रियंका (30) की शादी तीन वर्ष पूर्व मछरहट्टा, भीटी (रामनगर) निवासी रामजी के पुत्र अविनाश के साथ हुई थी. प्रियंका ससुराल में ही रह रही थी। शनिवार रात प्रियंका, जेठानी और पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद प्रियंका ने फांसी लगा ली। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है ।

मृतिका प्रियंका के भाई रोहित कुमार ने बताया कि जब से शादी हुई है तब से ससुराल वाले प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पिछले दिनों रोहित ने बताया की हमने ₹ 40 हजार दिए भी थे।  हमेशा प्रियंका से मारपीट करते थे। मृतिका का दो वर्ष का बच्चा भी है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रामनगर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मायके पक्ष की तरफ से मिले तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बीती रात जेठानी और मृतिका के बीच कहासुनी के बाद फांसी लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post