गाजीपुर: कृति तिवारी ने 15वीं महिला एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बनाई जगह, परिजन हुए खुशी से गदगद

गाजीपुर: ब्रोचा मैदान पर टैलेंट अकैडमी ऑफ़ वॉलीबॉल की खिलाड़ी कृति तिवारी का स्वागत और प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृति तिवारी ने अपने आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने सपनों को साकार करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर अकैडमी का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सिंह, चेयरमैन विकास एजुकेशन ग्रुप, थे। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. बी.सी. कापरी, प्रो. डी.के. दुरैया, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. विकास सिंह, और डॉ. निर्मला होरो शामिल थे।

कृति तिवारी ने बेंगलुरु में चल रहे अंडर-18 वॉलीबॉल कैंप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 15वीं महिला एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह सुनिश्चित कर ली है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के नखोन पथोम में 16 से 24 जून 2024 तक आयोजित की गई। टैलेंट अकैडमी ऑफ़ वॉलीबॉल के सचिव उपेंद्र सिंह ने इसे अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कृति तिवारी की सराहना की और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।वरिष्ठ कोच अश्विनी यादव एवं सहायक कोच दिव्यांशु सिंह, निवेदिता कुमारी, दिलीप यादव ने भी कृति को शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी अकैडमी के प्रवक्ता गोविंद सिंह ने दी। उन्होंने कहा, "मेडल ला रही हैं बेटियां, लड़कों से ज्यादा खेल में अपने हुनर को आजमा रही हैं बेटियां।"सभी प्रशिक्षुओं ने कृति तिवारी को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कृति तिवारी मूलतः गाजीपुर के करहियाँ गाँव की निवासी हैं और उनके पिता श्री प्रकाश तिवारी के साथ-साथ समस्त ग्रामवासी अत्यंत उल्लसित हैं।गोविंद सिंह ने यह भी बताया कि टैलेंट अकैडमी ऑफ़ वॉलीबॉल विगत 7 वर्षों से वॉलीबॉल का निःशुल्क प्रशिक्षण करा रही है। इसके पूर्व में भी दर्जनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post