राष्ट्रीय घरेलू कामगार संघ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूर उन्मूलन दिवस के उपलक्ष में लंका BHU गेट के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पूरी दुनिया में हर वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने की पहल अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने की थी,जिसका मकसद बाल श्रम को रोकना था। सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन के बाल संसद का भी मकसद हैं कि इस दिवस पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को इसके बारे मे सन्देश देना, जागरूक करना है।
ताकि हर बच्चा मजदूरी करने के बदले स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो, समस्त बच्चे पढ़े लिखे और जीवन में आगे बढे। इस हस्ताक्षर अभियान में हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर सहमति जतायी हैं कि बाल श्रम कानूनन अपराध है।
Tags
Trending