मौसम ने बदला अपना मिजाज़, बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

वाराणसी में फिर एक बार मौसम ने अपना मिजाज़ बदला। कई महीनों से भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिली है। सुबह से बादलों का आवागमन हो रहा है जिससे गंगा घाटों पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है। वही तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर में बीएचयू कैंपस सुंदरपुर सहित अन्य जगहों पर बारिश हुई जिससे लोगों ने मौसम में शुष्कता का अनुभव किया।

बता दे की नौतपा 2.0 के कारण आम जनमानस का हाल बेहाल था। जिस वजह से लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकला करते थे। इस जानलेवा गर्मी से सिर्फ लोगों का ही नहीं बल्कि जानवरों का भी बुरा हाल था। शनिवार को हुई बारिश से लोगों के साथ-साथ जानवरों को भी राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post