बीएचयू संगीत संकाय के आचार्य और सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक डा विजय कपूर का सम्मान समारोह मैथिल समाज, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मैदागिन,गोलघर स्थित पराड़कर भवन में किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत महकवि विद्यापति द्वारा रचित गोसाउनिक गीत से हुई।तत्पश्चात् आगत अतिथियों द्वारा कवि कोकिल विद्यापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
मैथिल समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निरसन कुमार झा ने डा विजय कपूर को मिथिला संस्कृति के प्रतीक पाग,दुपट्टा और विद्यापति का मोमेंट देकर सम्मानित किया। समारोह मे आये संगीत साधकों, कलाकारों, पत्रकारों और बुद्धजीवियों ने माला पहनाकर विजय कपूर को सम्मानित किया।सम्मान समारोह का संयोजन/संचालन गौतम कुमार झा ने किया। स्वागत संस्था के अध्यक्ष निरसन कुमार झा ने तथा धन्यवाद उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने किया। इस अवसर तहसीलदार सदर महेश प्रताप सिंह,सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय,पं कन्हैया लाल मिश्र,तबलावादक पं भोलानाथ मिश्र, डा प्रेम नारायण सिंह,डा जितेंद्र कुमार,पं नंदकिशोर मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।