जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी की जयंती पर रोहनिया विधानसभा अंतर्गत नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ दीप प्रज्वलन हुआ सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी को नमन किया और उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारत रत्न राजीव गांधी जी का महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में योगदान विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन हुआ।
जिसमें उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी सम्मानित हुए जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष आशुतोष सिंह महिला महानगर अध्यक्ष एवं महिला जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ।