दीपावली पर्व के दृष्टिगत सजे बाजार, सजावट के सामानों की दुकान पर लोगों की हो रही खूब भीड़

दीपावली पर्व आते ही नगर में घरों और प्रतिष्ठानों की सजावट के लिए  बाजार सज गए हैं जहां लोगों की खूब भीड़ उमर रही है। दुकानों पर आकर्षक सामान उपलब्ध हो गए हैं। जिसमें सजावट के लिए मोतियों के झालर, फुल, बंदरवार झूमर, रुद्राक्ष के वाले सजावटी फुल जो ग्राहकों को खूब लुभा रहे है। खरीददारों की भीड़ दुकानों पर नई-नई प्रकार के सामान को देख खरीदने के लिए काफी उत्सुक है। 

खरीदार पूजा त्रिपाठी ने बताया कि हम लोग बड़े ही उत्साह से दीपावली पर्व मनाते हैं। इस बार भी कुछ खास मनाने की इक्छा हैं। जिसकी खरीदारी करने निकले हैं। आकर्षक सजावटी सामान देख काफी हर्ष हो रहा है। घरों में रंगोली के साथ-साथ इन तरह के सजावटी सामानो से घरों को खास बनाएंगे। मिष्ठान वितरण के साथ मां लक्ष्मी गणेश की पूजन करते हैं। दुकानदार गोपाल प्रजापति ने बताया की उचित रेट पर अच्छे-अच्छे विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान आए हैं, जो खूब बिक रहे हैं। ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post