बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते सहारनपुर के बीजेपी महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे अभिनेत्री ने रोते हुए पुनीत त्यागी पर इल्जाम लगाया है। इसकी शिकायत हाईकमान तक पहुंची है, जिसके कारण पुनीत त्यागी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनका कहना था कि उनपे लगे सभी आरोप बेदुनियाद और झूठे है, इसलिए नैतिकता के आधार पर वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे है।
वायरल वीडियो में अभिनेत्री ने बताया की पहले पुनीत त्यागी ने उनके बेटे से नजदीकियां बड़ाई उसके बाद उनके इमोशन के साथ खेलते हुए यौन उत्पीड़न को अंजाम दिया और जल्द ही सहारनपुर पहुंच पर पुनीत त्यागी का असली चहरा सबके सामने लाएगी।
Tags
Trending