शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता के सवालों का जवाब और भाजपा सरकार के कामों का हिसाब लेने के लिए आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आहुत है।जिसमें वाराणसी जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी मजबूती से अपनी भागीदारी दर्ज कराएगी व भाजपा के कुशासन के खिलाफ अपने आवाज को बुलंद करेगी।
इसी विषय पर जिला कांग्रेस कमेटी , वाराणसी द्वारा पार्टी कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की विधिवत जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा की* –शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता के सवालों का जवाब और भाजपा सरकार के कामों का हिसाब लेने के लिए आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आहुत है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ,राष्ट्रीय महासचिव/सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चल रही लोकतंत्र व संविधान बचाने की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने हेतु व मोदी–योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार ,अराजकता,नफरत, गुंडाराज के खिलाफ राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय ,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी के अगुवाई में वाराणसी जनपद से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ,फ्रंटल संगठनों द्वारा ,वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ,प्रदेश पदाधिकारियों,चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों द्वारा बड़ी संख्या में वाराणसी के कांग्रेसजन लखनऊ विधानसभा घेराव में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराएंगे। पत्रकार वार्ता में प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी,डॉ राजेश गुप्ता,वकील अंसारी,देवेन्द्र सिंह,मो उज्जेर, किशन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।