वाराणसी महिला व्यापार मंडल शाखा दशाश्वमेध व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संरक्षक सुनीता सोनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि तिलक राज मिश्रा विशिष्ट अतिथि श्रीकांत पांडे द्वारा शपथ दिलाई गई। मुख्य रूप से दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, महामंत्री शिव शंकर पांडे, कोषाध्यक्ष राहुल सेठ, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजू सोनी आदि को दायित्व पर नव नियुक्त किया गया और सभी लोगों को शपथ दिलाई गई।
रवि शंकर पांडे ने अपने पद का निर्वहन करते हुए अपने संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी ने बताया वाराणसी महिला व्यापार मंडल अपने काशी के सभी व्यापारियों के साथ है अगर कोई व्यापारी उत्पीड़न किया जाता है तो यह व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिलाकर उस व्यापारी का सहयोग करेगा। इस दौरान एडवोकेट वेद प्रकाश गौतम राहुल सिंह रवि कुमार आकाश साहनी लोग उपस्थित रहे।