होली पर्व की तैयारी शुरू, 13 मार्च को होगा होलिका दहन

नगर में होली पर्व की तैयारी जोरों पर है। 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा, जिसके एक दिन पहले 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।

पूरे शहर में जगह-जगह होलिका दहन के लिए होलिका लगाए जा रहे हैं। चेत गंज स्थित चौराहे के समीप भव्य होलिका माता का मूर्ति लगाया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण के केंद्र हैं।आयोजकों ने बताया कि यह महान भक्ति पर्व है, जिसे भाई चारे के साथ मनाया जाता है। इसी को लेकर हम लोग होलिका को आकर्षक ढंग से सजा रहे हैं। इसमें हवन यज्ञ किया जाएगा और होलिका माता और भक्त प्रहलाद की विशाल प्रतिमा लगाई जा रही है।होलिका दहन के दौरान पूरे ब्रह्मांड को हवन यज्ञ के खुशबू से भर दिया जाएगा, जिससे देवता भी प्रसन्न होते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे कूड़ा-करकट को होलिका में ना जलाएं। मुहूर्त के हिसाब से होलिका दहन किया जाएगा और लोग इस भाई चारे त्यौहार को एक जुट होकर मनाएं।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post