बरेका के सामाजिक संगठन कुशवाहा मित्र मंडल का होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से परिसर के कर्मचारी क्लब में मनाया गया। इस अवसर पर मार्च 2025 तक मित्र मंडल में शामिल नए सदस्यों को परिचय कराया गया तथा पत्रिका स्तंभ में छपे लेख के लेखको को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में होली के पारंपरिक तथा फिल्मी गीतों पर बच्चे तथा महिलाएं जमकर धमाल मचाया । लोक गायक पवन बनारसी अपने सुरों से महफिल में चार चांद लगा दिए।
पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की प्रस्तुति सराहनीय रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि बरेका के सहायक कमांडेट जय प्रकाश मौर्य को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक जय राम सिंह, अध्यक्ष संजय कुमार महामंत्री राजेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजीव कुशवाहा के अतिरिक्त रामचंद्र मौर्य, सुनील कुमार सिंह, विष्णुकांत कुशवाहा सैकड़ो संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग उपस्थित रहे।