राज नारायण पार्क बेनिया बाग में पाक महीना रमजान के अंतिम शुक्रवार पर नाजिम दुपट्टा हाउस की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे के प्रतीक को जीवंत करने के लिए इफ्तार ए मोहब्बत नाम से आयोजित हुआ। जिसका संयोजन नाजिम दुपट्टा हाउस के प्रोपराइटर अहमद राजा ने की। इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की इसके साथ ही मुस्लिम महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्वप्रथम सभी ने देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ की इसके बाद खजूर शरबत और लजीज व्यंजनों के साथ रोजा इफ्तार किया।
इस कार्यक्रम में केटीवी के प्रबंध निदेशक पंकज सिंह डब्लू ने भी शिरकत की। उन्होंने सभी के साथ रोजा इफ्तार करते हुए मिल्लत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा भी की। आयोजक अहमद राजा ने बताया कि बनारस में सदियों से गंगा जमुनी तहजीब की जो परंपरा चली आ रही है उसको और गति देते हुए आज मोहब्बतें इफ्तार नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की है और इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया है।