बरेका में निकाली गई सम्राट अशोक की जयंती पर जनजागरण रैली

चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जयंती अशोकाष्टमी के अवसर पर बरेका में जनजागरण रैली सामाजिक संस्था कुशवाहा मित्र मंडल की तरफ निकाली गई।रैली बरेका परिसर के आरपीएफ बैरक से शुरू होकर पूर्वी कॉलोनी, सिनेमा हॉल, सूर्य सरोवर,जलालीपट्टी मार्केट,ऑटो स्टैंड, कंचनपुर कॉलोनी से वापस होकर कंदवा गेट, बाल उद्यान होते हुए कर्मचारी क्लब के पास समाप्त हुआ। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा आरपीएफ के सहायक कमांडेंट  जयप्रकाश मौर्य तथा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से हरि झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। 

रैली में रथ पर सम्राट अशोक का चित्र तथा दोनों तरफ अशोक स्तंभ, गौतम बुद्ध तथा अन्य महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे। सम्राट अशोक पर आधारित गाने बज रहे थे। कार्यक्रम में बरेका के सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव,मनीष सिंह,अमित कुमार,अमित कुमार यादव,नवीन सिन्हा,कुशवाहा मित्र मंडल के संरक्षक जयराम सिंह, संजय कुमार, महामंत्री राजेश कुशवाहा, राजीव कुशवाहा के अलावा डॉक्टर अनिल मौर्य, रामचंद्र मौर्य, सुनील कुमार सिंह,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विष्णुकांत  कुशवाहा,रामशकाल महतो, उदित नारायण, अनंत कुमार सिंह चंदन मौर्य,मनोज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post