फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ जिलामुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। वकीलों ने अनुराग कश्यप का पुतला फूंका। अनुराग कश्यप के खिलाफ वकीलों ने जमकर नारेबाजी भी की। हाल ही में अनुराग कश्यप फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर नाराज नजर आए थे।
इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी भी जताई थी। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी कीं। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है। वाराणसी के अधिवक्ताओं ने भी अनुराग कश्यप का विरोध किया। और प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।
Tags
Trending