भाजपा स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक उत्सव अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तृतीय कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास के परिवर्तन का नया युग लेकर आगे बढ़ रहा है। इस अप्रतिम कार्यकाल के मध्य ही भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस समारोह उत्सव के रूप में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना है जो 6 अप्रैल से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक पार्टी वृहद कार्यक्रम चलाएगी। गुरुवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कार्य योजना समझाते हुए बताया कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती तक के कार्यक्रमों की टोली के प्रमुख महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी कार्यक्रम संयोजक होंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर महानगर के सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी जाएगी, जहां बाबा साहब की मूर्ति है, वहां स्वच्छता अभियान चलाते हुए मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समस्या की पर किए गए कार्यों की चर्चा भी की जाएगी।  उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करना है साथ ही ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी करना है। 7 अप्रैलको प्रत्येक बूथ पर एकत्रित होकर सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर होंगे।  8 व 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन करना है। इस कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री नवीन कपूर होंगे।  7 से 12 अप्रैल तक महानगर में वार्ड चलो अभियान चलेगा, जिसमें मंडल स्तर से ऊपर के सभी कार्यकर्ता वार्डों में प्रवास करेंगे। कार्यक्रम संयोजक महामंत्री राहुल सिंह होंगे।

साथ ही महानगर में स्वच्छता अभियान 6 से 10 अप्रैल तक चलाया जाएगा, इसके संयोजक महामंत्री अशोक पटेल को बनाया गया।13 अप्रैल को अटल विरासत कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश को बनाया गया।उन्होंने विगत दिनों मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात की सराहना करते हुए अपने संबोधन में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।  बैठक का संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नवीन कपूर ने दिया। कामकाजी बैठक को निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक तिवारी, विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरव श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से आत्मा विश्वेश्वर आलोक श्रीवास्तव साधना वेदांती मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव, इंजीनियर अशोक यादव, अभिषेक मिश्रा, राहुल सिंह,  अशोक पटेल, संतोष सोलापुरकर, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल बृजेश चौरसिया दिलीप साहनी विवेक मौर्य डॉक्टर हरि केसरी, डॉ रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, अरविंद सिंह, योगेश सिंह पिंकू, शोभनाथ मौर्या के साथ मोर्चों के अध्यक्ष, अभियान के संयोजक / सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, अभियान के मंडल संयोजक/सहसंयोजक आदि मौजूद रहे। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider television Channel covering almost 15,00,000 Domestic and commercial Screen in the Town

Post a Comment

Previous Post Next Post