ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली विशाल तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मलदहिया स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जाकर समाप्त हुआ।तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों लोग अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर और गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिसमें पुलिस, पीएसी, होमगार्डस, पीआरडी एवं एनडीआरफ के जवानों के अतिरिक्त विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग शामिल रहे।

भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान पर आपरेशन सिंदूर की गौरवमयी सफलता तथा मातृभूमि की रक्षा में भारत की तीनों सेनाओं के अद्वितीय साहस, शौर्य व बलिदान को नमन करते हुए देश व सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। देशवासियों को अपने सैनिकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिक भीषण सर्दी, गर्मी एवं बरसात में देश की सरहदों पर रहकर देश की सुरक्षा करते हैं तब हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण लोगों के हाथों में एक विशाल काय झंडा रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post