शराब पार्टी में दोस्तों के बीच झगड़ा, एक की हत्या

 

मृतक का शव कार से बरामद, चार आरोपी दोस्त गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी : लालपुर-पांडेपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया इलाके में बीती रात एक शराब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक शव को कार में रखकर भागने की कोशिश में थे, लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी रंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव एक कार से बरामद किया है, जिसे आरोपी मौके से ले जाने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई।



सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।



घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि “घटना के संबंध में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना की पूरी सच्चाई सामने लाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post