सनातन संस्था की ओर से सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का होगा आयोजन

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवलेजी का 83वां जन्मोत्सव तथा संस्था के रजत महोत्सवी वर्ष के उपलक्ष्य में 'विश्वकल्याणार्थ रामराज्य के समान सनातन राष्ट्र' का शंखनाद करने हेतु गोवा में 17 से 19 मई 2025 के कालावधि में 'सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव' का ऐतिहासिक आयोजन किया गया है। राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए समर्पित संत, महंत, हिन्दुत्वनिष्ठ विचारक, केंद्रीय मंत्री, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, साथ ही 25 हजार से अधिक साधक एवं धर्मप्रेमी हिन्दू इस महोत्सव में उपस्थित रहेंगे, यह इस आयोजन की विशेषता है। 

यह दिव्य शंखनाद रामराज्य की दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम होगा। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश तथा बिहार से 250 से अधिक साधक और धर्मप्रेमी हिन्दू उपस्थित रहेंगे, ऐसी जानकारी सनातन संस्था की प्राची जुवेकर ने दी। मैदागिन स्थित पराडकर भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में वे संबोधित कर रही थीं। इस दौरान अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी तथा हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राजन केशरी उपस्थित थे।आगे प्राची जुवेकर ने बताया कि सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले के मार्गदर्शन में पिछले 25 वर्षों से सनातन संस्था एक आदर्श एवं संस्कारित पीढी निर्माण हेतु अथक प्रयास कर रही है। रजत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में हम भारत में रामराज्य के स्वरूप 'सनातन राष्ट्र का सामूहिक संकल्प कर रहे हैं। इससे सभी आध्यात्मिक संस्थाओं और हिन्दू संगठनों के बीच धर्मबंधुत्व और भी अधिक प्रगाढ होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post