दुर्गाकुंड इस्कॉन मंदिर में जगन्नाथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, झूमे भक्त

वाराणसी के दुर्गाकुंड रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के बीच जगन्नाथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है।बुधवार से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय महोत्सव भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बन गया है।उत्सव की शुरुआत हरेकृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से हुई, जिसमें श्रद्धालु झूमते नजर आए।इसके बाद प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास और बसुश्रेष्ठ प्रभु ने प्रवचन में बताया किकलयुग में भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, और आस्था के साथ रथ खींचने वाला भक्त पुनर्जन्म के चक्र से मुक्त हो सकता है।महिलाओं की भागीदारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष रंग दिया, और कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण हुआ।इस पावन अवसर पर साक्षी मुरारी प्रभु, रसिक गोविंद प्रभु, मुरारी गुप्त दास प्रभु और राम केशव प्रभु सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।जगन्नाथ महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक ऐसी आध्यात्मिक यात्रा है,जो हर भक्त को सेवा, भक्ति और आत्मिक शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post