डीएवी कॉलेज घोटाले को लेकर विरोध, छात्र ने खून से पीएम को लिखा पत्र

वाराणसी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है...

डीएवी पीजी कॉलेज महाघोटाले को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी कॉलेज के प्रबंधक पर कॉलेज की जमीन को गलत तरीके से लीज पर देने और नियुक्तियों में भारी अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं।मामला तब और गर्मा गया जब बीएचयू के एक छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।छात्र का यह भी आरोप है कि घोटाले का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

बढ़ते विवाद को देखते हुए बीएचयू प्रशासन ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जो डीएवी कॉलेज में लगे आरोपों की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।इधर, छात्र संगठनों और स्थानीय नागरिकों के प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं। उनकी मांग है कि कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।डीएवी कॉलेज महाघोटाला अब सिर्फ एक शिक्षा संस्थान का मामला नहीं, शहर की साख से जुड़ा सवाल बनता जा रहा है। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post