वाराणसी जिला जेल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सुखन डोम (24 वर्ष) नामक बंदी ने खुद का गला ब्लेड से काट लिया। घायल अवस्था में जेल प्रशासन ने तुरंत उसे शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय (कचहरी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।
बंदी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags
Trending