घनी पहाड़ी वाली गुफा में जाकर छुपी रूसी महिला को उसकी दो बच्चियों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़ जिले के कुमता तालुक में घने जंगल के बीच गुफा में रूसी महिला और उसकी दो बेटियों को पुलिस ने रेस्क्यु किया गया। महिला भारतीय अध्यात्म से प्रभावित है। दो हफ्तों से गुफा में रहकर ध्यान कर रही थी। गुफा से रुद्र की मूर्ति भी मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी महिला की पहचान 40 वर्षीय नीना कुटिना के रूप में हुई है। नीना अपनी दो बेटियों, 6 साल की प्रेया और 4 साल की अमा के साथ रामतीर्थ पहाड़ियों गुफा में रह रही थी। नीना बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। साल 2017 में ही उसका वीजा खत्म हो चुका है।पुलिस ने बताया कि नीना काफी समय से गोवा में रह रही थी। गोवा के रास्ते ही कर्नाटक आई थी। यहाँ अपना नाम बदलकर मोही रख लिया। शनिवार (12 जुलाई 2025) को पुलिस गश्त के दौरान रूसी महिला के बारे में पता लगा।पुलिस ने बताया कि गुफा से लाल कपड़ा बाहर दिख रहा था। इसको फॉलो करते हुए गुफा में घुसे तो महिला और उसकी दो बेटियाँ मिली। फिलहाल नीना और उसकी दोनों बेटियों को बांकीकोडला गाँव के एक आश्रम में देखभाल के लिए रखा गया है। जल्द ही इन्हें रूस वापस भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post