जारीप्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र स्थित भयहरणनाथ धाम के पास मंगलवार को 17 वर्षीय रोहित उर्फ ननके बकुलाही नदी में डूब गया। रोहित अपने मामा श्यामलाल के घर रक्षाबंधन मनाने आया था। दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमते समय उसने वीडियो (रील) बनाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण बाहर नहीं निकल सका।दोस्तों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन घबराकर वहां से भाग गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया। चार दिन से लगातार तलाशी अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक रोहित का कोई सुराग नहीं मिल सका है।रोहित अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके पिता लुधियाना में नौकरी करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है और युवक को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
