प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समूह ऑफिस के कलेक्शन लूटकांड का खुलासा कर दिया। एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी आनंद कुशवाहा उर्फ शाका और तवरेज अली को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने उनके पास से 18,500 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।
जांच में सामने आया कि यह लूट समूह ऑफिस के पूर्व कर्मचारी रोहित शर्मा की साजिश थी। नौकरी छूटने के बाद उसने सुरेश चंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी।मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी नवीन कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags
Trending
