मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव के पास रात करीब 8 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।बाइक चला रहे पगिया गांव निवासी सुनील और उसके साथ बैठी युवती हादसे में घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।डॉक्टरों ने सुनील की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि युवती का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
Tags
Trending
