आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का हुआ परीक्षण

मिर्जापुर के माधोपुर न्याय पंचायत अंतर्गत चौहान पट्टी आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी ने 8 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें विटामिन, कैल्शियम व आयरन की गोलियां उपलब्ध कराईं।

इसके अलावा 20 से 25 बच्चों का वजन और लंबाई मापी गई। इनमें से एक बच्चे को कुपोषित चिन्हित किया गया, हालांकि जांच में उसकी स्थिति सामान्य पाई गई।आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि केंद्र पर वजन मशीन खराब है, जिसकी वजह से उन्हें एएनएम सेंटर से मशीन लाकर बच्चों का वजन करना पड़ता है, जिससे कार्य में दिक्कत आती है।शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post