अलास्का में हुई ऐतिहासिक मुलाकात,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने कहा बातचीत बेहद सकारात्मक रही है। रूस और अमेरिका, युद्ध को खत्म करने के पक्षधर हैं।"पुतिन ने ट्रंप को अच्छा दोस्त बताया और कहा ‘यूक्रेन को अपनी रक्षा का पूरा हक है।’ वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को फोन कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही बड़ा फैसला सामने आएगा।
ट्रंप ने पुतिन को मज़ेदार और दोस्ताना व्यक्तित्व बताया और कहा,‘अगली बैठक और भी खास होगी।’ इसी बीच पुतिन ने ट्रंप को मास्को आने का न्योता दे दिया है। अगली बैठक में यूरोपीय यूनियन और यूक्रेन के राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।अलास्का की ये बैठक रिश्तों में नई गर्माहट लेकर आई है और अब सबकी नज़रें मास्को में होने वाली अगली मुलाकात पर टिकी हैं।
Tags
Trending
