आज बसंत पब्लिक स्कूल में उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस दोनों को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत और नृत्यों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। जन्माष्टमी के रंग में डूबे मंच पर नन्हे कृष्ण और राधा ने अपनी मनमोहक वेशभूषा और जीवंत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। खास आकर्षण रहा नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत महारास, जिसने पूरे माहौल को जयकारों से गूंजा दिया।
शिक्षकगण विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में नज़र आए, जिसने भारत की एकता, अखंडता और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।डायरेक्टर करुणा यादव ने भगवद्गीता के संदेश ‘कर्म ही पूजा है’ को अपनाने की प्रेरणा दी, वहीं प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव को संजोने के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन मानवी टंडन और भावना शाही ने किया, जबकि अर्चिता शुक्ला, शिवानी यादव, सीमा पांडे, कौशिक चतुर्वेदी और हिमांशु गुप्ता के योगदान से यह आयोजन सफल रहा।भक्ति और देशभक्ति से सराबोर यह उत्सव एकता, प्रेम और समर्पण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
