बरेका में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर महाप्रबंधक ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना,  (बरेका) में आज नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर विशेष शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में महाप्रबंधक  नरेश पाल सिंह ने बड़ी संख्या में मौजूद रेल कर्मियों और अधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।इस मौके पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस. के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।नरेश पाल सिंह ने कहा — बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। 

हम संकल्प लें कि न सिर्फ हम, बल्कि हमारा परिवार और समाज भी नशामुक्त रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि मादक पदार्थों का सेवन सामाजिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का बड़ा कारण है।15 अगस्त 2020 को शुरू हुआ नशा मुक्त भारत अभियान रोकथाम और जागरूकता, आकलन, उपचार, पुनर्वास और सामुदायिक सहभागिता जैसे पहलुओं पर केंद्रित है।महाप्रबंधक ने सभी से आह्वान किया कि इस मुहिम को कार्यस्थल, परिवार और समाज में आगे बढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को नशामुक्त वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि बरेका केवल लोको निर्माण में ही नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने में भी अग्रणी है।आज लिया गया यह संकल्प कार्यस्थल को सुरक्षित और स्वस्थ बनाएगा, साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post